रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज, 13 अक्टूबर को विभिन्न बैठकों और कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री का दिन कई महत्वपूर्ण गतिविधियों के साथ व्यस्त रहने वाला है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री मंत्रालय में इंफ्रास्ट्रक्चर, स्पोर्ट्स और टूरिज्म मिशन को लेकर अहम बैठक करेंगे। इसके अलावा, पीएम सेतु योजना के क्रियान्वयन के लिए एमओयू निष्पादन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।
वहीं, मुख्यमंत्री साय शाम 7 बजे एक निजी होटल में आयोजित कार्टून फेस्टिवल 2026 में शिरकत करेंगे।
मुख्यमंत्री के आज के कार्यक्रम में विकास, खेल, पर्यटन और विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़े विषय प्रमुख रहेंगे।






