राहत शिविर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा वीरांगना ने वितरित किया सूखा राशन, कपड़े एवं कंबल

जगदलपुर। जगदलपुर में भारी बारिश एवं बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए विभिन्न सामाजिक संगठन लगातार सेवा कार्यों में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा वीरांगना की ओर से भगत सिंह स्कूल स्थित राहत शिविर में बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच सूखा राशन, कपड़े एवं कंबल वितरित किए गए।

इस सेवा कार्य के दौरान अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा वीरांगना की संभाग अध्यक्ष वंदना भदौरिया के नेतृत्व में ममता सिंह राणा, अंजू सिंह, अक्षत परिहार, उमेश सिंह एवं लोकेश सिंह सहित संगठन के सदस्यों ने राहत शिविर पहुंचकर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली।

इस अवसर पर संभाग अध्यक्ष वंदना भदौरिया ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा वीरांगना प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। भारी बारिश और बाढ़ के कारण जिन परिवारों को नुकसान उठाना पड़ा है, उनकी सहायता के लिए संगठन द्वारा सेवा कार्य लगातार जारी रखा जाएगा। जरूरतमंद लोगों को हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

राहत शिविर में मौजूद प्रभावित परिवारों ने सहायता एवं सेवा कार्य के लिए अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा वीरांगना के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इसे भी पढ़िए -   घायल जवानों से मिलने अस्पताल पहुंचे वन मंत्री केदार कश्यप

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *