कांवड़ियों के चरण पखारकर महापौर संजय पांडे ने जताई आस्था

गोरिया बहार नाला पहुंचकर रामपाल मंदिर जा रहे कांवड़ियों की पूजा-अर्चना, सेवा को बताया सौभाग्य का अवसर

जगदलपुर। सावन मास के पावन अवसर पर सोमवार को रामपाल मंदिर की ओर निकली भव्य कांवड़ यात्रा के दौरान गोरिया बहार नाला के समीप श्रद्धा और सेवा की अनूठी तस्वीर देखने को मिली। महापौर संजय पांडे ने यहां पहुंचकर कांवड़ियों का स्वागत किया और उनके चरण पखारकर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने कांवड़ियों से आशीर्वाद प्राप्त करते हुए भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र एवं बस्तरवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

कांवड़ियों के चरण पखारने और उनकी सेवा के दौरान पूरा वातावरण धार्मिक आस्था से ओतप्रोत नजर आया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु ‘हर हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष के साथ रामपाल मंदिर की ओर आगे बढ़ रहे थे। महापौर के इस सेवा भाव ने कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का भी ध्यान आकर्षित किया।

रामपाल क्षेत्र को धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। स्थानीय धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्रीराम अपने वनवास काल के दौरान बस्तर अंचल से होकर गुजरे थे और इसी दौरान यहां शिवलिंग की स्थापना की थी। इसी आस्था और मान्यता के चलते यह स्थल लंबे समय से श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख धार्मिक केंद्र बना हुआ है।

महापौर संजय पांडे ने कहा कि कांवड़ियों की सेवा और उनके चरण पखारने का अवसर उनके लिए श्रद्धा एवं सौभाग्य का विषय है। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ और प्रभु श्रीराम सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें तथा बस्तर में सुख, शांति और समृद्धि का वातावरण कायम रहे।

इस अवसर पर निगम अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्राही, लक्ष्मण झा, श्याम सुंदर बघेल, सैलीन जैदू सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़िए -   उत्कल समाज द्वारा महाप्रभु जगन्नाथ का प्रसाद, खाजा ” वितरण कार्यक्रम का आयोजन कुमार जयदेव एवं किरण देव रहें उपस्थित

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *