जगदलपुर। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नगर निगम जगदलपुर परिसर में महापौर संजय पांडे ने राष्ट्रध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस समारोह की गरिमामयी शुरुआत की। ध्वजारोहण के दौरान राष्ट्रगान के साथ पूरा नगर निगम परिसर देशभक्ति के भाव से गूंज उठा।

समारोह में एमआईसी सदस्यगण, समस्त पार्षदगण तथा नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। महापौर सहित सभी जनप्रतिनिधियों एवं निगम अमले ने राष्ट्रध्वज को नमन करते हुए देश की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर महापौर संजय पांडे ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों तथा देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर जवानों को नमन किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है। देश की प्रगति और विकास में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

महापौर ने नगर के विकास, स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने, नागरिक सुविधाओं के विस्तार तथा जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
समारोह के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारियों ने राष्ट्रहित और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।