जगदलपुर। बाढ़ की इस मुश्किल घड़ी में पुरुषपाल में सड़क पर रह रहे 100 से अधिक बाढ़ प्रभावित लोगों के पास भोजन तक की व्यवस्था नहीं थी। इसकी जानकारी मिलते ही तत्काल मदद के लिए पहल की गई और जरूरतमंदों के लिए भोजन की व्यवस्था कर बाढ़ प्रभावितों तक पहुंचाया गया।

यह सेवा BPS के पूर्व अध्यक्ष एवं गुरु सिंह सभा के पूर्व अध्यक्ष श्री जंग बहादुर सिंह सोढ़ी, सिख समाज के अध्यक्ष श्री अमरीक सिंह जी एवं एक अन्य सहयोगी के सौजन्य से की गई। इस सेवा कार्य में श्रीमती कमल झज्ज का विशेष सहयोग रहा।

खास बात यह रही कि श्रीमती कमल झज्ज ने इस सेवा कार्य की तस्वीरें देने से भी इनकार कर दिया। वे लगातार बाढ़ प्रभावितों की सेवा में जुटी हुई हैं और बिना किसी प्रचार के जरूरतमंदों की मदद कर रही हैं।
आपदा की इस घड़ी में जरूरतमंदों तक समय पर भोजन पहुंचाना इंसानियत और सेवा भावना की मिसाल है।






