‘सेवा संकल्प अभियान’: सोमवार को बस्तर जिले के पांच विकासखंडों में लगेंगे विशेष शिविर

मौके पर होगा ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान

जगदलपुर, 04 अक्टूबर 2026। बस्तर जिले के दूरस्थ अंचलों में निवासरत ग्रामीणों तक शासकीय योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाने और उनकी लंबित समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत सोमवार 5 अक्टूबर को जिले के पांच स्थानों में विशेष ब्लॉक स्तरीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के जरिए जिला प्रशासन सीधे ग्रामीणों के द्वार पहुंच रहा है, जिससे आम नागरिकों को अपनी बुनियादी सुविधाओं के साथ ही लोक सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।

‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत सोमवार को आयोजित होने वाले इन शिविरों की श्रृंखला में बास्तानार विकासखंड की ग्राम पंचायत कोडेनार स्थित रीपा शेड में ग्रामीणों के लिए समाधान शिविर लगाया जाएगा। इसी क्रम में दरभा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत पखनार के बाजार स्थल के पास तथा तोकापाल विकासखंड की ग्राम पंचायत तोकापाल में बाजार स्थल पर विशेष शिविर का आयोजन सुनिश्चित किया गया है।

इसके साथ ही बस्तर विकासखंड की ग्राम पंचायत घोटिया स्थित पंचायत भवन में शिविर का आयोजन होगा। वहीं जगदलपुर विकासखंड के ग्रामीणों की सुविधा के लिए ग्राम पंचायत माड़पाल के बाजार शेड में विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है।

इन सभी शिविर स्थलों पर राशन कार्ड, पेंशन, राजस्व मामले, स्वास्थ्य परीक्षण, आधार व अन्य शासकीय योजनाओं से जुड़े सभी प्रमुख विभागों की उपस्थिति रहेगी, ताकि प्राप्त होने वाले आवेदनों और शिकायतों की मौके पर ही जांच कर उनका त्वरित समाधान किया जा सके।

जिला प्रशासन ने संबंधित ग्राम पंचायतों और आस-पास के सभी ग्रामीणों से आग्रह किया है कि वे सोमवार को आयोजित होने वाले इन शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शासन की जनहितैषी योजनाओं और सेवाओं का भरपूर लाभ उठाएं।

इसे भी पढ़िए -   बस्तर का पारंपरिक वीडियो गीत 'मोंगर धरा' रिलीज, लोक संस्कृति की महक बिखेरेगा गीत

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *