झीरम तक निकली भाजपा युवा मोर्चा की तिरंगा यात्रा, शहीदों को किया नमन
अतिसंवेदनशील क्षेत्र में पहली बार निकली तिरंगा यात्रा
जगदलपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ जगदलपुर से झीरम तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा ध्वज लेकर भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों के साथ झीरम की ओर प्रस्थान किया।

झीरम पहुंचकर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने झीरम हमले में शहीद हुए वीर जवानों एवं जनप्रतिनिधियों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यकर्ताओं ने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया।

भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने कहा कि झीरम की धरती हमारे वीर शहीदों के त्याग और बलिदान की साक्षी है। शहीदों का बलिदान देश और समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके सपनों के सुरक्षित, सशक्त और नक्सलमुक्त बस्तर के निर्माण के लिए युवा पीढ़ी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री के दृढ़ निश्चय एवं संकल्प से बस्तर नक्सलवाद मुक्त हुआ है। हमें गर्व है कि आज हम ऐसे क्षेत्र में पहुंचकर देश की शान तिरंगे को लहरा पा रहे हैं।
युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिलाष यादव ने कहा कि जिन क्षेत्रों में कभी गोलियों की आवाज गूंजती थी, आज वहां हम बिना डर, भय और संकोच के पहुंचकर ‘वंदेमातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के जयघोष लगा रहे हैं। भाजपा सरकार के सहयोग से आज बस्तर के सभी अतिसंवेदनशील क्षेत्र नक्सलमुक्त हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं ने 40 किलोमीटर से अधिक का सफर बाइक से तय कर झीरम घाटी पहुंचकर तिरंगा ध्वज लहराया और सभी शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा, महापौर संजय पांडे, भाजपा जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे, महामंत्री रजनीश पाणिग्राही, दरभा मंडल अध्यक्ष देवी बेंजाम, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिलाष यादव, रितेश जोशी, विकास दुआ, आनंद झा, जीवनाथ मौर्य, विकास पात्रो, अभिषेक तिवारी, भरत ठाकुर, रामप्रसाद मौर्य, सत्यम झा, हरि प्रसाद कश्यप, उदय सेठिया, गागड़ा राम नाग, मानक डई नाग, नारायण कुरानी, धर्मेंद्र ठाकुर, मुन्नू सिंह, संतोष बघेल, लक्ष्मण झा, निर्मल पाणिग्राही, डिकेश नाग, सोमप्रकाश जोशी,सहीत भाजपा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






