बाढ़ की विभीषिका से रूबरू हुए पूर्व विधायक रेखचंद जैन,प्रभावित गांवों में पहुंचकर लिया हालात का जायजा, ग्रामीणों को राहत सामग्री वितरित,प्रभावित परिवारों को आवास, ऋण माफी और फसल नुकसान की भरपाई की मांग

जगदलपुर। बस्तर में बाढ़ से प्रभावित इलाकों में हालात का जायजा लेने के लिए पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन मंगलवार को प्रभावित गांवों में पहुंचे। उन्होंने नदी बोड़ना, भेजापदर और रामपाल गांवों का दौरा कर बाढ़ से हुए नुकसान और ग्रामीणों की स्थिति की जानकारी ली।

इस दौरान उन्होंने प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। साथ ही जरूरतमंद परिवारों को राहत सामग्री भी प्रदान की। पूर्व विधायक ने शासन-प्रशासन से बाढ़ प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत एवं पुनर्वास की सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।

प्रभावित परिवारों के लिए रखीं ये मांगें

पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि कांग्रेस इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने शासन से मांग की कि बाढ़ से प्रभावित परिवारों को तत्काल आवास योजना का लाभ देते हुए आवास उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने प्रभावित लोगों के ऋण माफ करने, खेती-किसानी से जुड़े आवश्यक लाभ एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी मांग की, ताकि बाढ़ से प्रभावित परिवार दोबारा अपने आजीविका के साधन खड़े कर सकें।

इसके अलावा उन्होंने बाढ़ से हुए नुकसान का शीघ्र सर्वेक्षण कर शासन द्वारा निर्धारित मुआवजा राशि का जल्द से जल्द वितरण किए जाने की मांग की।

दौरे के दौरान हेमू उपाध्याय, सुरेंद्र झा, गौरनाथ नाग, लैखन बघेल, बुधसन नाग, घनश्याम महापात्र सहित अन्य सहयोगी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़िए -   कलेक्टर श्री आकाश छिकारा सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने बापू को अर्पित किए श्रद्धा सुमन

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *