उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा आज शाम पहुंचेंगे जगदलपुर, सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को बीजापुर से जगदलपुर पहुंचेंगे। उनके दौरा कार्यक्रम के अनुसार उप मुख्यमंत्री शाम 4 बजे बीजापुर जिले से कार द्वारा जगदलपुर, जिला बस्तर के लिए रवाना होंगे!

कार्यक्रम के मुताबिक उप मुख्यमंत्री शर्मा के रात करीब 8 बजे जगदलपुर सर्किट हाउस पहुंचने का कार्यक्रम निर्धारित है। जगदलपुर पहुंचने के बाद वे सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।

उप मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जारी प्रोटोकॉल के अनुसार विजय शर्मा को ‘Z’ श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है। उनकी सुरक्षा में तैनात सुरक्षा अधिकारी एवं निजी स्टाफ भी उनके साथ रहेंगे।

प्रोटोकॉल में यह भी उल्लेख किया गया है कि उप मुख्यमंत्री का ब्लड ग्रुप B पॉजिटिव है। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को दौरे के दौरान सभी आवश्यक सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

BMN – Bastar Mati Newsजगदलपुर

इसे भी पढ़िए -   बस्तर में बाढ़ का खतरा बढ़ा! बारिश से बिगड़े हालात, किरण देव ने प्रशासन को किया अलर्ट..., लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और आपदा प्रबंधन टीम को मुस्तैद रखने के निर्देश, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने महापौर, कलेक्टर व अधिकारियों से फोन पर ली जानकारी

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *