आवेदनों पर संवेदनशीलता और तत्परता से कार्रवाई करने अधिकारियों को किया निर्देशित, लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा पर भी जोर
जगदलपुर, 17 नवंबर 2026। आम नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों के निराकरण के लिए मंगलवार को आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर आकाश छिकारा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान नागरिकों ने अपनी मांगों और समस्याओं से संबंधित आवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किए।

कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्रवाई की जाए। आम नागरिकों की समस्याओं का निराकरण शासन की प्राथमिकता है। इसलिए प्रत्येक आवेदन पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए आवेदकों को राहत प्रदान करने की दिशा में प्रभावी पहल की जाए।
कलेक्टर ने लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करने और उनके निराकरण की स्थिति से अवगत कराने पर भी जोर दिया।
जनदर्शन के दौरान सीईओ जिला पंचायत तन्मय खन्ना, अपर कलेक्टर सीपी बघेल एवं डीआर डाहिरे सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।






