दंतेवाड़ा। बास्तानार घाट में आज एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। पिकअप वाहन और ट्रेलर के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के बाद ट्रेलर चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। चालक को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। मौके पर क्रेन बुलाकर ट्रेलर को खींचा गया, जिसके बाद चालक को बाहर निकाला जा सका।

हादसे के चलते बास्तानार घाट में जाम की स्थिति बन गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। फिलहाल घायलों की स्थिति और हादसे में हुए नुकसान को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार है।
BMN UPDATE: हादसे से जुड़ी आधिकारिक और विस्तृत जानकारी सामने आने पर आगे की अपडेट दी जाएगी।






