वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर संवर्ग में खुशी की लहर, संघ ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव सहित शासन के प्रति जताया आभार
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने पशुधन विकास विभाग में कार्यरत सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी संवर्ग को बड़ी राहत देते हुए उनकी लंबे समय से लंबित मांग को मंजूरी दे दी है। शासन द्वारा 5 जनवरी 2026 को जारी आदेश के अनुसार, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों का प्रारंभिक वेतनमान ग्रेड-पे 2400 रुपये से बढ़ाकर 2800 रुपये कर दिया गया है। इस निर्णय के बाद प्रदेशभर के कर्मचारियों में खुशी और उत्साह का माहौल है।

संघ ने शासन के इस फैसले को वर्षों से किए जा रहे प्रयासों और संवर्ग की एकजुटता का सकारात्मक परिणाम बताया है। ग्रेड-पे में वृद्धि से कर्मचारियों के आर्थिक हितों के साथ उनके सम्मान और मनोबल को भी मजबूती मिलेगी।
किरण सिंह देव के प्रति संघ ने जताया आभार
सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश चौहान ने इस निर्णय के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संवेदनशील और कर्मचारी हितैषी नेतृत्व के चलते संवर्ग की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो सकी है। यह निर्णय प्रदेश के सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
ग्रामीण क्षेत्रों में निभाते हैं महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश चौहान ने कहा कि सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों में पशुधन की देखभाल और संरक्षण की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हैं। पशुओं का उपचार, टीकाकरण, पशु स्वास्थ्य सेवाएं, पशुपालन एवं पोषण संबंधी मार्गदर्शन के साथ शासन की विभिन्न पशुधन विकास योजनाओं को ग्रामीण स्तर तक पहुंचाने में इनकी अहम भूमिका होती है।
उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की जिम्मेदारियों और ग्रामीण पशुधन व्यवस्था में उनके योगदान को देखते हुए ग्रेड-पे में वृद्धि एक सराहनीय निर्णय है।
उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की जिम्मेदारियों और ग्रामीण पशुधन व्यवस्था में उनके योगदान को देखते हुए ग्रेड-पे में वृद्धि एक सराहनीय निर्णय है।
संघ ने शासन के प्रति जताया धन्यवाद
संघ ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव तथा छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी कर्मचारियों की लंबित मांगों और हितों पर इसी तरह सकारात्मक निर्णय लिए जाएंगे।
इस अवसर पर बस्तर जिला अध्यक्ष राकेश दुबे, सुनील भटनागर, हरेश साहू, मुकेश तिवारी, लोकेश शार्दुल, प्रेम ठाकुर, एन.एस. समरथ, उषा परते, मनीषा ठाकुर, हेमलता कोर्राम, फुलेंद्री पाढ़ी सहित अनेक सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी उपस्थित रहे।






