7 अगस्त को होगी जिला पंचायत सामान्य सभा और सामान्य प्रशासन समिति की बैठक, विकास कार्यों की होगी समीक्षा

जगदलपुर। बस्तर जिला पंचायत कार्यालय के सभा कक्ष में आगामी 7 अगस्त को जिला पंचायत की सामान्य सभा एवं सामान्य प्रशासन समिति की पृथक-पृथक बैठकें आयोजित की जाएंगी। बैठकों में जिले के विभिन्न विभागों के विकास कार्यों, योजनाओं की प्रगति तथा प्रशासनिक विषयों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 11 बजे जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक आयोजित होगी। इस बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की वर्तमान स्थिति, विकास कार्यों की प्रगति तथा लंबित मामलों पर चर्चा की जाएगी। जिला पंचायत की ओर से सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक एवं अद्यतन जानकारी के साथ बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके पश्चात अपराह्न 4 बजे जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में प्रशासनिक कार्यों, विभागीय व्यवस्थाओं तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श कर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।

जिला पंचायत प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं समिति के सदस्यों से समय पर उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने का आग्रह किया है।

इसे भी पढ़िए -   बस्तर में पीलिया और डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग की सतर्कता, समय पर जांच और इलाज की अपील

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *