बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए फिर आगे आए रोजवीन दास

जगदलपुर। बस्तर में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए रोजवीन दास, अध्यक्ष बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) एक बार फिर आगे आए। रविवार को उन्होंने शहर के अति बाढ़ग्रस्त क्षेत्र प्रवीर चंद्र वार्ड, खड़गघाट पहुंचकर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की।

इस दौरान रोजवीन दास ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच सूखा राशन एवं कपड़ों का वितरण कर जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाई। उन्होंने प्रभावित परिवारों की समस्याओं और कठिनाइयों को सुना तथा हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में जरूरतमंदों के साथ खड़ा होना ही सबसे महत्वपूर्ण है। मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।

इसे भी पढ़िए -   भारी बारिश से जलमग्न हुआ शहर, कांग्रेस ने बढ़ाया मदद का हाथ...,शहर के विभिन्न प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जरूरतमंद परिवारों को खाद्य एवं राहत सामग्री का किया वितरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *