लगातार बारिश के बीच जनसेवा में जुटे महापौर संजय पाण्डेय, प्रभावित इलाकों का लिया जायजा

जगदलपुर। शहर में लगातार हो रही बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई है। लगातार बारिश से आम जनजीवन प्रभावित होने के बीच नगर निगम प्रशासन भी राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर सक्रिय है।

इसी बीच महापौर संजय पाण्डेय सुबह से ही प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। शहर के निचले इलाकों और जलभराव से प्रभावित वार्डों में पहुंचकर महापौर ने स्थानीय लोगों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के लिए संबंधित टीमों के साथ समन्वय किया।

महापौर ने प्रशासनिक टीम एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रभावित परिवारों तक आवश्यक सहायता पहुंचाने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बारिश के बीच जलभराव वाले क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

महापौर संजय पाण्डेय ने कहा कि मुश्किल समय में शहरवासियों की सुरक्षा और सहायता सर्वोच्च प्राथमिकता है। जब तक परिस्थितियां सामान्य नहीं हो जातीं, प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं सहायता के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे।

संकट की घड़ी में जनता के बीच मौजूद रहना और जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाना ही जनसेवा का वास्तविक दायित्व है।

आशीष श्रीवास्तव — Founder & Editor-in-Chief, BMN – BASTAR MATI NEWS

इसे भी पढ़िए -   विधानसभा में आज छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक होगा पारित

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *