जगदलपुर। आज नगर निगम कार्यालय में महापौर परिषद (एमआईसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर के विकास, जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों तथा निगम की व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान शहर की आवश्यकताओं, विकास कार्यों की प्रगति और नगर निगम की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही, शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने और जनहित से जुड़े कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर चर्चा की गई।

बैठक में निगम अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य निर्मल पानीग्राही, सुरेश गुप्ता, लक्ष्मण झा, राणा घोष, कलावती कसेर, त्रिवेणी रंधारी, श्वेता बघेल, योगेन्द्र पाण्डे एवं संजय विश्वकर्मा सहित नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा, मुख्य कार्यपालन अभियंता गोपाल भारद्वाज तथा निगम के सभी अभियंता और विभाग प्रमुख उपस्थित रहे।






