आड़ावाल पटाखा व्यापारी संघ के प्रतिनिधियों ने सांसद महेश कश्यप से की मुलाकात, समस्याओं से कराया अवगत; आड़ावाल पटाखा दुकान आने का निमंत्रण भी दिया

जगदलपुर। आज आड़ावाल पटाखा व्यापारी संघ के प्रतिनिधियों ने बस्तर के सांसद श्री महेश कश्यप से आत्मीय मुलाकात की। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान व्यापारियों ने सांसद महोदय को आड़ावाल पटाखा दुकान आने के लिए सप्रेम आमंत्रित किया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया।

इस दौरान व्यापारियों ने पटाखा बाजार से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं व्यवस्थाओं से सांसद को अवगत कराया। इस पर सांसद महेश कश्यप ने सकारात्मक पहल करने का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से तपन राय, प्रवीर पाल, समित देव, संदीप दास, विजय शर्मा, दीपक शर्मा, रिक्की साहा, लोकेश पानिग्राही, सौरभ सरकार सहित आड़ावाल पटाखा व्यापारी संघ के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़िए -   न्यू छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट फाउंडेशन संघ की अहम बैठक संपन्न: जनहित के मुद्दों और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *