रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए शासकीय, अनुदान प्राप्त एवं गैर-अनुदान प्राप्त शालाओं सहित संबंधित शैक्षणिक संस्थानों में दशहरा, दीपावली एवं शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है।

शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार तीनों अवकाशों को मिलाकर विद्यार्थियों को कुल 15 दिनों का अवकाश मिलेगा।
📅 अवकाश की तारीखें🔹 दशहरा अवकाश:17 अक्टूबर 2026 से 21 अक्टूबर 2026 तक — कुल 5 दिन
🔹 दीपावली अवकाश:06 नवंबर 2026 से 10 नवंबर 2026 तक — कुल 5 दिन🔹
शीतकालीन अवकाश:24 दिसंबर 2026 से 28 दिसंबर 2026 तक — कुल 5 दिन
इस प्रकार शिक्षण सत्र 2026-27 में दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश के तहत कुल 15 दिनों की छुट्टियां घोषित की गई हैं।
— Bastar Mati News






