समय पर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने पर दिया जोर
जगदलपुर। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के नानगुर मंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत पोड़ागुड़ा में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का शुभारंभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव तथा बस्तर सांसद महेश कश्यप ने विधिवत पूजा-अर्चना कर फीता काटकर किया। इस स्वास्थ्य केंद्र के शुरू होने से पोड़ागुड़ा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।

समय पर उपचार से ग्रामीणों को मिलेगी राहत : किरण देव
उद्घाटन अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव ने कहा कि पोड़ागुड़ा में आयुष्मान आरोग्य मंदिर शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। ग्रामीणों को समय पर प्राथमिक उपचार और स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। इससे आसपास के गांवों के लोगों को भी सुविधा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर संवेदनशील है और आम जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सरकार की मंशा है कि लोगों को जरूरत के समय स्वास्थ्य सेवाएं मिलें और उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : महेश कश्यप
बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि पोड़ागुड़ा में आयुष्मान आरोग्य मंदिर के शुभारंभ से क्षेत्र की जनता को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना आवश्यक है, ताकि लोगों को समय पर उपचार उपलब्ध हो सके।
उन्होंने कहा कि आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए। आयुष्मान आरोग्य मंदिर के संचालन से स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता बढ़ाने में मदद मिलेगी।
जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष पदलाम नाग, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कश्यप, मंडल प्रभारी सुब्रतो विश्वास, मंडल अध्यक्ष हरिराम, लखीधर बधेल, जनपद सदस्य नरेंद्र बधेल, सरपंच मनदेव बधेल, सरपंच रैदूराम, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष नीलाम्बर सेठिया, महामंत्री चंद्रकांत सेठिया, मनोहर दत्त तिवारी, रघु सेठिया, सुरेश बधेल, सुखलाल, बुटी राम, रोहित पंत, नरेंद्र पांडे, कमल कुमारी, पार्वती शर्मा, फूलकुमारी, करुणा, आसमती सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय बसाक भी मौजूद थे।






