मां दंतेश्वरी के दर्शन कर बस्तर दशहरा की रथ यात्रा में शामिल हुए किरण देव, बड़े भाई से लिया आशीर्वाद

स्वास्थ्य लाभ के बाद गृह क्षेत्र लौटने पर मावली मंदिर परिसर में हुआ आत्मीय स्वागत, दशहरा समिति सहित विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने किया अभिनंदन

जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव मां दंतेश्वरी के दर्शन करने के बाद जगदलपुर पहुंचे और विश्वप्रसिद्ध बस्तर दशहरा की ऐतिहासिक रथ यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों को नवरात्र एवं विजयादशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मावली मंदिर परिसर में किरण सिंह देव ने अपने बड़े भाई कुमार जयदेव के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। स्वास्थ्य लाभ के बाद लंबे समय पश्चात अपने गृह क्षेत्र लौटने पर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर बस्तर दशहरा समिति के सदस्यों, बस्तर धाकड़ क्षत्रिय राजपूत समाज के प्रतिनिधियों, पुजारियों, मांझी-चालकी सहित दशहरा की परंपराओं से जुड़े विभिन्न वर्गों के लोग उपस्थित रहे।

करीब तीन महीने बाद क्षेत्रवासियों के बीच लौटे किरण देव

स्वास्थ्य लाभ के बाद क्षेत्र में वापसी पर किरण सिंह देव ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लगभग तीन महीने बाद उन्हें व्यक्तिगत रूप से क्षेत्रवासियों के बीच लौटने का अवसर मिला है। उन्होंने अपनी स्वस्थ वापसी का श्रेय बड़ों के आशीर्वाद, शुभचिंतकों की शुभकामनाओं और लोगों की दुआओं को दिया।

किरण देव ने कहा कि मां दंतेश्वरी के आशीर्वाद से उन्हें एक बार फिर उसी उत्साह और ऊर्जा के साथ जनता की सेवा करने का अवसर मिला है। उन्होंने अपने शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों के स्नेह एवं समर्थन के लिए आभार जताया।

इसे भी पढ़िए -   ‘प्रोजेक्ट आशा’ के तहत रोटरी क्लब ने शुरू की निःशुल्क बस सेवा, माँ दंतेश्वरी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा, 11 से 15 अक्टूबर तक जगदलपुर-दंतेवाड़ा के बीच होगा संचालन

बस्तर की सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति जताई आस्था

बस्तर दशहरा की रथ यात्रा में शामिल होकर किरण सिंह देव ने इस ऐतिहासिक पर्व के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। उन्होंने नवरात्र एवं विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सामाजिक एकजुटता को बनाए रखने का संदेश दिया।

मावली मंदिर परिसर में आयोजित स्वागत कार्यक्रम के दौरान पारिवारिक आत्मीयता के साथ बस्तर की सामाजिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं की झलक भी देखने को मिली। दशहरा समिति और विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति ने बस्तर दशहरा से जुड़े पारंपरिक संबंधों और क्षेत्रवासियों के साथ किरण देव के जुड़ाव को रेखांकित किया।

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *