छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, राज्य पुलिस सेवा के 33 अधिकारियों का तबादला

ASP-DSP स्तर के अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी, अभिषेक माहेश्वरी को बालोद और ऋचा को बिलासपुर भेजा गया।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य पुलिस सेवा के 33 अधिकारियों के तबादले करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) और उप पुलिस अधीक्षक (DSP) स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

गृह (पुलिस) विभाग द्वारा 30 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, सभी स्थानांतरण प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से किए गए हैं। इस फेरबदल में कई अधिकारियों को जिला पुलिस, यातायात, पुलिस मुख्यालय, विशेष शाखा और विभिन्न बटालियनों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

33 अधिकारियों की पूरी तबादला सूची

बस्तर संभाग से जुड़े महत्वपूर्ण बदलाव: आशीष कुमार नेताम को सुकमा में SDOP, स्निग्धा सलामे को कोंडागांव में SDOP और संगम राम को कबीरधाम जिले के बोड़ला में SDOP की जिम्मेदारी दी गई है।

आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को नवीन पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करना होगा।

इसे भी पढ़िए -   अभियंता दिवस पर नगर निगम के अभियंताओं का सम्मान, महापौर ने सराहा योगदान, शहर के विकास और बेहतर बुनियादी सुविधाओं में अभियंताओं की भूमिका महत्वपूर्ण : महापौर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *