जगदलपुर में सोमवार को जिला स्तरीय ‘सेवा सेतु शिविर’, टाउन हॉल में सुबह 11 बजे से जुटेंगे नागरिक

जगदलपुर, 4 अक्टूबर 2026। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान और शासकीय योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से जगदलपुर में जिला स्तरीय ‘सेवा सेतु शिविर’ का आयोजन सोमवार, 5 अक्टूबर को किया जाएगा।

शिविर का आयोजन सुबह 11 बजे से स्थानीय पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार (टाउन हॉल) में होगा। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस वृहद शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर मौजूद रहेंगे।

शिविर में आम नागरिकों को एक ही छत के नीचे जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी, आवेदन की सुविधा और अपनी समस्याओं के निराकरण का अवसर मिलेगा।

कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने नागरिकों से शिविर में उपस्थित होकर अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।

इसे भी पढ़िए -   B.Sc. एग्रीकल्चर ग्रेजुएट ग्रेसी दुग्गा ने खड़ी की एक करोड़ रुपये की आधुनिक सूकरपालन परियोजना, बनीं बस्तर के युवाओं के लिए स्वरोजगार की प्रेरणा।

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *