संसद भवन में आज PM मोदी से मिलेंगे CM विष्णुदेव साय, छत्तीसगढ़ के विकास पर होगी अहम चर्चा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दिल्ली प्रवास का आज दूसरा दिन है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11 बजे संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी मुलाकात होगी। इस दौरान छत्तीसगढ़ के समग्र विकास, केंद्र-राज्य समन्वय तथा विभिन्न विकास परियोजनाओं से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।

इधर, संत रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर भाजपा के ‘समरसता संकल्प अभियान’ के तहत वाराणसी से लाया गया पवित्र माटी और गंगाजल का कलश आज रायपुर पहुंचेगा। दोपहर 1 बजे श्री राम मंदिर में साधु-संतों की उपस्थिति एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष कलश पूजन आयोजित किया जाएगा।

यह पवित्र कलश यात्रा अंबिकापुर और बिलासपुर से होते हुए रायपुर पहुंच रही है। पूजन के पश्चात कलश प्रदेश के सभी संगठन जिलों में भेजे जाएंगे। वहीं 4 अगस्त को पं. दीनदयाल ऑडिटोरियम, रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के 36 संगठन जिलों के जिलाध्यक्षों को कलश वितरित किए जाएंगे। इसके बाद यह अभियान प्रदेश के 479 मंडलों तक पहुंचेगा।

इसे भी पढ़िए -   बीजापुर में गरिमामय एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोहबस्तर सांसद महेश कश्यप ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *