सावन माह के अंतिम सोमवार को सामूहिक रुद्राभिषेक में गूंजा “हर हर महादेव”

रेलवे हनुमान मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किया भगवान भोलेनाथ का अभिषेक, सुख-शांति एवं सर्वकल्याण की कामना

जगदलपुर। पवित्र सावन माह के अंतिम सोमवार के अवसर पर रेलवे कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर में श्री हनुमान सेवाश्रम समिति द्वारा सामूहिक रुद्राभिषेक पूजन का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से अभिषेक कर पूजा-अर्चना की। पूरे मंदिर परिसर में “हर हर महादेव” और “ॐ नमः शिवाय” के जयघोष से भक्तिमय वातावरण बना रहा।

सावन माह के प्रत्येक सोमवार को आयोजित किए जा रहे रुद्राभिषेक पूजन के क्रम में अंतिम सोमवार को श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जल, दुग्ध एवं विभिन्न पूजन सामग्रियों से अभिषेक किया। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा ॐ नमः शिवाय एवं महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया गया तथा भगवान भोलेनाथ से सुख, शांति, समृद्धि एवं सभी के कल्याण की प्रार्थना की गई।

समिति के सदस्य श्याम कुमार ने कहा कि सावन माह भगवान शिव की आराधना और भक्ति का पावन पर्व है। सामूहिक रुद्राभिषेक के माध्यम से समाज में आध्यात्मिक चेतना, आपसी सद्भाव और सनातन संस्कृति के प्रति आस्था को मजबूत करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि सावन के प्रत्येक सोमवार को रुद्राभिषेक पूजन का आयोजन किया गया और अंतिम सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर भगवान भोलेनाथ की आराधना की।

वहीं शिवाजी राव ने बताया कि श्री हनुमान सेवाश्रम समिति द्वारा निरंतर धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन किए जाते रहे हैं। श्रद्धालुओं और समाजजनों के लगातार मिल रहे सहयोग से समिति को ऐसे धार्मिक आयोजनों को आगे भी जारी रखने की प्रेरणा और शक्ति मिलती है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार के धार्मिक एवं जनकल्याणकारी आयोजन किए जाते रहेंगे।

इसे भी पढ़िए -   तीसरे प्रयास में भी सफलता नहीं मिलने के बाद 20 वर्षीय नीट अभ्यर्थी की मौत, शहर में शोक की लहर

पूजन के अंत में भगवान भोलेनाथ की भव्य आरती की गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन में धीरेंद्र सिंह, श्याम कुमार, शिवाजी राव, कृष्णानंद तिवारी, आनंद झा, जगबंधु भतरा सहित समिति के अन्य सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *