आपदा पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया उत्कल समाज,बाढ़ राहत के लिए कलेक्टर को सौंपा 21 हजार रुपये का चेक

जगदलपुर, 29 सितंबर 2026। बस्तर संभाग में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा और बाढ़ के संकट के बीच समाज के विभिन्न वर्ग राहत एवं सेवा कार्यों में आगे आ रहे हैं। इसी क्रम में उत्कल समाज बस्तर संभाग ने संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए मुख्यमंत्री बाढ़ आपदा राहत कोष में 21 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है।

समाज द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया था कि बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद तथा राहत शिविरों के संचालन सहित अन्य आवश्यक कार्यों में प्रशासन का सहयोग किया जाएगा। इसी निर्णय के तहत मंगलवार को उत्कल समाज का प्रतिनिधिमंडल कलेक्ट्रेट पहुंचा और बस्तर कलेक्टर श्री आकाश छिकारा को 21 हजार रुपये का चेक सौंपा।

इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय खन्ना, अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल एवं नगर निगम आयुक्त श्री प्रवीण वर्मा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने उत्कल समाज की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए समाज के प्रति आभार व्यक्त किया।

चेक सौंपने के दौरान उत्कल समाज बस्तर संभाग के अध्यक्ष राजेश दास, सचिव सुमित महापात्र, उपाध्यक्ष मथुरा तिवारी, कोषाध्यक्ष मनोज महापात्र, संगठन सचिव रमेश नंद, कार्यालयीन सचिव अच्युत सामंत तथा कार्यकारिणी सदस्य अतुल दास सहित समाज के अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

बाढ़ जैसी आपदा के समय समाज के विभिन्न संगठनों और नागरिकों द्वारा प्रशासन के साथ मिलकर किया जा रहा सहयोग राहत कार्यों को मजबूती देने के साथ-साथ मानवता, सेवा और सामाजिक एकजुटता की मिसाल भी पेश कर रहा है।

इसे भी पढ़िए -   बड़ी खबर | झीरम घाटी कांड में NIA कोर्ट का फैसला, 10 आरोपी दोषी करार; 16 सितंबर को सजा का ऐलान

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *