विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व विधायक किरण देव के जन्मदिन पर संजय मार्केट में भव्य महाभंडारा

जगदलपुर। शहर के संजय मार्केट में 17 सितंबर, गुरुवार को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तथा जगदलपुर विधायक श्री किरण देव के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भव्य महाभंडारे का आयोजन किया गया।

संजय मार्केट में आयोजित इस महाभंडारे में बड़ी संख्या में शहरवासियों एवं आमजन ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान पूरे परिसर में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।

महाभंडारे का शुभारंभ मां दंतेश्वरी एवं भगवान विश्वकर्मा के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात महाभंडारे की शुरुआत हुई।

आयोजकों के अनुसार, महाभंडारे में हजारों की संख्या में लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में संजय मार्केट के व्यापारियों एवं सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इसे भी पढ़िए -   जगदलपुर का गौरव पथ बना 'ब्लैक स्पॉट', 10 दिनों में 3 हादसे और 2 मौतों ने खड़े किए गंभीर सवाल

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *