BMN Breaking : इंद्रावती नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी की संभावना, तटीय एवं निचले क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों को राहत केंद्र में शिफ्ट होने की अपील

जगदलपुर, 28 सितम्बर 2026/ जिला प्रशासन द्वारा इंद्रावती नदी में जल स्तर की वृद्धि के मद्देनजर इंद्रावती नदी के तटीय एवं निचले क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों को राहत शिविरों एवं सुरक्षित स्थानों में शिफ्ट होने की अपील की गई है। साथ ही अधिकारियों और आपदा प्रबंधन दलों को भी सजग रहकर इस दिशा में नागरिकों को सुरक्षित स्थानों में शिफ्ट करने के लिए समझाइश देने के निर्देश दिए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि इंद्रावती नदी के जलस्तर में संभावित बढ़ोतरी को लेकर केंद्रीय जल आयोग हैदराबाद द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार ओडीसा के नबरंगपुर स्थित इंद्रावती नदी के ऊपरी हिस्से में जलस्तर अचानक तेजी से बढ़ रही है। इसके पीछे अपस्ट्रीम से आने वाले अधिक जल प्रवाह तथा जलाशयों से छोड़े जा रहे पानी को प्रमुख कारण बताया गया है।

केंद्रीय जल आयोग ने अनुमान जताया है कि इस बढ़े हुए जलस्तर का प्रभाव 29 सितंबर की सुबह जगदलपुर तक पहुंच सकता है। जगदलपुर स्टेशन पर नदी के जलस्तर में 60 सेंटीमीटर से एक मीटर तक की वृद्धि की संभावना जताई गई है। साथ ही जलस्तर के तेजी से बढ़ने की स्थिति का भी उल्लेख किया गया है।

इसे मद्देनजर रखते हुए कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने इंद्रावती नदी तट के इलाकों में स्थित बसाहटों एवं गांवों के नागरिकों को समयपूर्व राहत शिविरों और सुरक्षित स्थानों पर जाने का आग्रह करते हुए आपात स्थिति में बाढ़ नियंत्रण कक्ष और संबंधित क्षेत्र के राजस्व अधिकारियों को सूचना देने की अपील की गई है।

इसे भी पढ़िए -   बाढ़ पीड़ितों के स्वास्थ्य की सुरक्षा में जुटा प्रशासन.., जगदलपुर और नगरनार के राहत शिविरों में स्वास्थ्य दलों ने किया परीक्षण, बांटी दवाइयां

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *