ग्राम धुरगुड़ा में बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य समापन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव हुए शामिल

कबड्डी और फुटबॉल के फाइनल मुकाबले के खिलाड़ियों से मुलाकात कर बढ़ाया उत्साह, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर किया सम्मानित

जगदलपुर। बस्तर संभाग में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित बस्तर ओलंपिक 2026 की विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता का मंगलवार को जगदलपुर विकासखंड के ग्राम धुरगुड़ा स्थित खेल मैदान में उत्साहपूर्ण माहौल में भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण देव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने प्रतियोगिता में विकासखंड के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीण खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। पुरुष वर्ग के कबड्डी एवं फुटबॉल के फाइनल मुकाबलों के खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। बस्तर ओलंपिक के जगदलपुर विकासखंड स्तरीय समापन कार्यक्रम में पहुंचे किरण देव का बस्तर की पारंपरिक रीति-रिवाज से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने प्रतियोगिता में विकासखंड के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीण खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। पुरुष वर्ग के कबड्डी एवं फुटबॉल के फाइनल मुकाबलों के खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। बस्तर ओलंपिक के जगदलपुर विकासखंड स्तरीय समापन कार्यक्रम में पहुंचे किरण देव का बस्तर की पारंपरिक रीति-रिवाज से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

समापन अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बस्तर ओलंपिक ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचलों के युवाओं को अपनी खेल प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान कर रहा है। इस आयोजन के माध्यम से स्थानीय खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने, अपनी प्रतिभा निखारने और एक नई पहचान बनाने का बेहतर अवसर मिल रहा है।

इसे भी पढ़िए -   ओडिशा से यूपी जा रहा था 2.38 करोड़ का गांजा, बस्तर पुलिस ने 3 नाबालिगों समेत 7 को पकड़ा

उन्होंने बताया कि जगदलपुर विकासखंड से बस्तर ओलंपिक में 27 हजार प्रतिभागियों ने पंजीयन कराया है। जोन एवं ब्लॉक स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता प्रतिभागियों का चयन जिले के लिए हुआ है। यह आंकड़ा दर्शाता है कि ग्रामीण अंचलों में खेलों के प्रति कितनी रुचि और जागरूकता बढ़ रही है।

पांच जोन में आयोजित हुईं विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं

बस्तर ओलंपिक की प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए जगदलपुर विकासखंड में कुल पांच जोन बनाए गए थे। इसमें खिलाड़ियों ने कबड्डी, खो-खो, दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, वॉलीबॉल, फुटबॉल सहित विभिन्न खेल स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। सभी प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने शानदार जोश, उत्साह और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। ग्रामीण अंचलों से आए खिलाड़ियों की प्रतिभा और खेल के प्रति उनके समर्पण को देखकर अतिथि भी काफी प्रभावित हुए।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित

बस्तर ओलंपिक के समापन कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर पुरस्कृत किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का अवलोकन भी किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन एवं टीम भावना के साथ अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने के लिए प्रेरित किया।

खेल युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का माध्यम : किरण देव

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने खिलाड़ियों के जोश, उत्साह और खेल कौशल की सराहना करते हुए कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आपसी सहयोग की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

इसे भी पढ़िए -   बस्तर दशहरा 2026: सिरहासार भवन में श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई डेरी गड़ाई, साथ ही“डेरी गड़ी, हल्दी खेली और गूंज उठा सिरहासार… बस्तर दशहरा के मांगलिक मंडप की हुई शुरुआत”

उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों के उत्साह, लगन और खेल के प्रति समर्पण की विशेष सराहना की। उन्होंने कहा कि बस्तर ओलंपिक जैसे आयोजन दूरस्थ अंचलों में छिपी खेल प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का बेहतर अवसर प्रदान करते हैं। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहन मिलता है और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर भी मिलता है।

ये जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी रहे उपस्थित

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बिंदु साहू, विद्याशरण तिवारी, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, जनपद पंचायत अध्यक्ष पदलाम नाग, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कश्यप, रजनीश पानीग्राही, सुब्रतो विश्वास, आरेद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सेठिया, जनपद सदस्यगण, सरपंच एवं सीईओ वीरेंद्र बहादुर सहित क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *