बाढ़ प्रभावित गांवों में सांसद महेश कश्यप ने पहुंचाई राहत सामग्री

आपदा की घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा रहना प्राथमिकता : महेश कश्यप

जगदलपुर। बस्तर लोकसभा क्षेत्र में लगातार बारिश और बाढ़ से प्रभावित ग्रामीणों तक राहत पहुंचाने के लिए सांसद महेश कश्यप ने जगदलपुर ब्लॉक के विभिन्न बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भेजापदर, नदीबोड़ना, कुरुसपाल, लिटिगुड़ा, उलनार और बेलगांव पहुंचकर प्रभावित ग्रामीणों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया।

सांसद महेश कश्यप ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा रहना उनकी प्राथमिकता है। राहत एवं बचाव कार्यों को लगातार जारी रखते हुए जरूरतमंद लोगों तक आवश्यक सामग्री पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

मोटरबोट से भेजापदर पहुंचकर पहले भी लिया था जायजा

उल्लेखनीय है कि सांसद महेश कश्यप ने विगत दिनों भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया था। विशेष रूप से भेजापदर गांव चारों ओर से पानी से घिरकर टापू में तब्दील हो गया था, जहां सांसद मोटरबोट के माध्यम से पहुंचकर ग्रामीणों से मिले थे।

इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत कर बाढ़ की स्थिति, आवागमन की समस्या और आवश्यक राहत सामग्री के संबंध में जानकारी ली थी। अब एक बार फिर प्रभावित गांवों में पहुंचकर राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई है।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी हैं और प्रशासन के साथ विभिन्न स्तरों पर प्रभावित परिवारों तक आवश्यक सहायता पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़िए -   ब्लॉक कांग्रेस नानगुर की मासिक बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती व आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर हुई विस्तृत चर्चा

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *