CM साय ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं, बाबा भोरमदेव से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि “कैबिनेट के मेरे ऊर्जावान साथी एवं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बाबा भोरमदेव से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन प्रदान करें। आप इसी समर्पण और ऊर्जा के साथ जनसेवा एवं प्रदेश के विकास में निरंतर अपना अमूल्य योगदान देते रहें।

“वहीं, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी अपने जन्मदिन के अवसर पर कवर्धा स्थित सिद्धपीठ श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि ईश्वर का आशीर्वाद और जनता का स्नेह ही उन्हें जनसेवा के लिए निरंतर प्रेरित करता है।

जन्मदिन के अवसर पर प्रदेशभर से जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने भी उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इसे भी पढ़िए -   बारिश और बाढ़ से खैरगुड़ा में आफत, 13 परिवारों के 69 सदस्य प्रभावित..,घरों में घुसा पानी, रातभर पानी निकालते रहे ग्रामीण; 24 घंटे से बिजली गुल, पेयजल और मोबाइल चार्जिंग तक का संकट

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *