भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने छत्तीसगढ़ निवास में किरण देव से की आत्मीय मुलाकात, प्रदेश अध्यक्ष के स्वास्थ्य की ली जानकारी, कुशलक्षेम जाना

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ निवास में भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव जी से आत्मीय मुलाकात की।

इस दौरान श्री नितिन नवीन जी ने श्री किरण देव जी का कुशलक्षेम जाना और उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। दोनों नेताओं के बीच आत्मीय वातावरण में मुलाकात हुई।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी का आत्मीयता के साथ मुलाकात करने एवं कुशलक्षेम जानने के लिए आभार व्यक्त किया।

इसे भी पढ़िए -   गुरु गोविंद सिंह वार्ड के हर घर पर तिरंगा फहराने का संकल्प, पार्षद संग्राम सिंह राणा ने की अपील

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *