भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक जगदलपुर श्री किरण सिंह देव ने पाट जात्रा एवं हरेली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की है।

किरण देव ने विश्व के सबसे लंबे समय तक चलने वाले महापर्व बस्तर दशहरा की प्रथम रीति पाट जात्रा एवं पावन हरेली पर्व के अवसर पर समस्त बस्तरवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

उन्होंने कहा कि बस्तर दशहरा केवल एक पर्व नहीं, बल्कि बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, आस्था और परंपराओं का जीवंत स्वरूप है। सदियों से चली आ रही इसकी विशिष्ट रस्में, अनुष्ठान और परंपराएं बस्तर की विशिष्ट पहचान को पूरे विश्व के सामने प्रस्तुत करती हैं।

माता दंतेश्वरी को समर्पित यह महापर्व बस्तर की जनजातीय संस्कृति, लोकपरंपराओं, आस्था और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम है। पाट जात्रा से प्रारंभ होने वाली यह परंपरा बस्तरवासियों की गहरी आस्था और अपनी संस्कृति के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक है।

पाट जात्रा एवं हरेली के इस पावन अवसर पर सभी बस्तरवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना करता हूं।माता दंतेश्वरी की कृपा एवं आशीर्वाद सदैव आप सभी पर बना रहे।पाट जात्रा एवं हरियाली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।

इसे भी पढ़िए -   नकली सोने का हार असली बताकर ग्रामीण से 10 हजार की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *