BREAKING: लालबाग मैदान में देशी कट्टा लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार, जिंदा कारतूस भी बरामद

जगदलपुर। शहर के लालबाग मैदान स्थित सन सिटी मोड़ के पास सार्वजनिक स्थान पर देशी कट्टा लहराकर लोगों को डराने वाले एक युवक को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद कर जब्त किया है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

पुलिस के अनुसार, 23 सितंबर को सूचना मिली थी कि लालबाग मैदान के सन सिटी मोड़ के पास एक युवक हाथ में देशी कट्टा लेकर उसे लहराते हुए आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया।

पुलिस ने आरोपी की पहचान अजय राजपूत (29 वर्ष), निवासी महाराणा प्रताप वार्ड क्रमांक 47, नया नाका, जगदलपुर के रूप में की है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने विधिवत जब्त कर लिया।

सार्वजनिक स्थान पर हथियार दिखाने वालों पर पुलिस की नजर

पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों का प्रदर्शन कर लोगों में भय का माहौल पैदा करने वाले तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि हथियार लहराकर आम नागरिकों को डराने या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार धोत्रे एवं साइबर प्रभारी चंद्रहास सिंह के पर्यवेक्षण में की गई।

इसे भी पढ़िए -   शिक्षक दिवस पर अंजू शिक्षण एवं सिलाई प्रशिक्षण संस्था में विविध कार्यक्रम आयोजित

कार्रवाई में थाना प्रभारी लीलाधर राठौर सहित उप निरीक्षक अरुण मरकाम, अमित सिदार, प्रमोद ठाकुर, प्रधान आरक्षक कमलेश प्रजापति, राहुल कुमार यादव और शकुंतला सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *