सेवा मेरा योगदान: बरसते पानी में महादेव घाट पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता, सफाई के साथ किया पौधरोपण

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को भाजपा पश्चिम नगर मंडल द्वारा स्थानीय महादेव घाट में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने घाट परिसर में साफ-सफाई करने के साथ “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण भी किया।

बरसते पानी के बीच सांसद महेश कश्यप, भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, महापौर संजय पाण्डेय, पश्चिम नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय वार्डवासियों के साथ मिलकर महादेव घाट परिसर की सफाई की। साथ ही पौधे रोपकर वार्डवासियों से उनकी नियमित देखरेख करने की अपील की गई।

जनसहभागिता के साथ चल रहा सेवा संकल्प अभियान

सांसद महेश कश्यप ने कहा कि भाजपा द्वारा राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से आमजनों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए विभिन्न सेवा कार्य किए जा रहे हैं।

वहीं भाजपा पश्चिम नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा ने बताया कि भैरमदेव शक्ति केंद्र के अंतर्गत “सेवा मेरा योगदान” कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें वार्डवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिलकर महादेव घाट में स्वच्छता कार्य किया तथा “एक पेड़ मां के नाम” के तहत पौधरोपण किया।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा द्वारा 17 सितंबर से शुरू किया गया सेवा संकल्प अभियान 17 अक्टूबर तक जारी रहेगा। इस दौरान जनसेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम जनसहयोग के माध्यम से आयोजित किए जाएंगे।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और वार्डवासी रहे मौजूद

कार्यक्रम में जिला महामंत्री रजनीश पाणिग्राही, परीस राम बेसरा, सफीरा साहू, नरसिंह राव, सुब्रतो विश्वास, सुरेश गुप्ता, माहेश्वरी ठाकुर, राजपाल कसेर, शशिनाथ पाठक, सुधा मिश्रा, अतुल सिम्हा, संजय चंद्राकर, गायत्री कश्यप, आशा साहू, ब्रिजेश शर्मा, दिलीप सुंदरानी, सुरेश मिश्रा, बृजेश कपूर, योगेश ठाकुर, कमलेश विश्वकर्मा, रौशन झा, निर्मल पाणिग्रही, लक्ष्मण झा, श्याम सुंदर बघेल, संतोष गौर, कलावती कसेर, यशवर्धन राव, श्वेता बघेल, पारुल बोथरा, माधवी मंडल, मनोज ठाकुर, नवीन बोथरा, विभा सिंह, अलका सेंगर, डिकेश नाग, रितेश सिन्हा, विधु शेखर झा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़िए -   ‘सेवा संकल्प अभियान’: सोमवार को बस्तर जिले के पांच विकासखंडों में लगेंगे विशेष शिविर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *