छत्तीसगढ़ी संस्कृति, लोक परंपराओं और नारी शक्ति की अनुपम झलक दिखी
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, गौरवशाली परंपराओं और आपसी प्रेम-सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शहर एवं ग्रामीण जिला महिला कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में भव्य हरियाली तीज मिलन समारोह का आयोजन किया गया। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुशील मौर्य, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रशासनिक महामंत्री मलकीत सिंह गैदू एवं पूर्व विधायक रेखचंद जैन की गरिमामय उपस्थिति में शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद एवं ग्रामीण जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष चंपा ठाकुर की अगुवाई में महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों, नेत्रियों, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक तीज मिलन समारोह मनाया।

समारोह में छत्तीसगढ़ी संस्कृति और लोक परंपराओं की मनमोहक झलक देखने को मिली। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर तीज के गीत-संगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उमंग, उत्साह और अपनत्व का माहौल बना रहा।

हरियाली तीज केवल धार्मिक एवं पारंपरिक पर्व ही नहीं, बल्कि मातृशक्ति, पारिवारिक प्रेम, आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का भी प्रतीक है। महिला कांग्रेस द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं के बीच संवाद, एकजुटता और संगठनात्मक मजबूती का संदेश दिया गया

शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद ने कहा कि हरियाली तीज छत्तीसगढ़ की गौरवशाली लोक संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। ऐसे आयोजन हमारी परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने के साथ ही नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। तीज मिलन महिलाओं को एक मंच पर आने, आपसी संवाद करने और अपने अनुभव साझा करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस महिलाओं के सम्मान, अधिकार, स्वाभिमान और सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

ग्रामीण जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष चंपा ठाकुर ने कहा कि तीज मिलन हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकजुटता का पर्व है। उन्होंने सभी महिला कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं मातृशक्ति को हरियाली तीज की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम और भाईचारे को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने भी सभी को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपराएं हमारी विशिष्ट पहचान हैं तथा इन्हें सहेजने और आगे बढ़ाने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। महिला कांग्रेस द्वारा आयोजित यह तीज मिलन समारोह नारी शक्ति, सांस्कृतिक विरासत, आपसी प्रेम-सौहार्द और संगठनात्मक एकजुटता का सुंदर संदेश देते हुए उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी गौरनाथ नाग, मंडल अध्यक्ष वेंकट राव, वरिष्ठ कांग्रेसी मनु सेन, अपर्णा बाजपेई, प्रदेश सचिव श्याम कुमारी ध्रुव, बस्तर अध्यक्ष देवकी भद्रे, पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष तौसीफ जहां, पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष जया ध्रुव, पूर्व जनपद अध्यक्ष अनीता पोयाम, संगीता रेखचंद जैन, रोशनी जैन, पार्षद सुशीला बघेल, जस्टिन भवानी, उमा सागर, गौरी मंडल, असबत्ती कश्यप, सेवती बघेल, नीलू कुंभकार, ममता निषाद, लता निषाद, जोगेश्वरी राव, ममता शर्मा, एस. नीला, कमला भतरा, गुरमीत कौर, पूर्णिमा सीरिल, गीता नाग, पूजा नायक, लिता नाग, सावित्री बतक, कुंतीला चालकी, सुनीता दास, मीना नेताम, जानकी शर्मा, लीना, श्यामा मरंड, गंगा मुखर्जी, गीता मरंड, सावित्री बाग, खरीन सुरजो, सकीना, मयूरी बटक, सुरजोबत्ती, सुनीता सामंत, श्रद्धा, सविता सामंत, कंचन, सुनीता नाग, रजनी बंजारे, बबीता यादव एवं संजुक्ता शिरा सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।






