0 से 5 वर्ष के बच्चों के लिए आधार कार्ड शिविर, ICDS ने जारी किया कैंप शेड्यूलसब, 27 जुलाई से 18 अगस्त तक जगदलपुर शहर के विभिन्न वार्डों में लगेंगे शिविर, अभिभावकों से समय पर पहुंचने की अपील

जगदलपुर। एकीकृत बाल विकास परियोजना (शहरी), जगदलपुर द्वारा 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के आधार कार्ड बनाने के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में परियोजना अधिकारी ने विस्तृत शिविर कार्यक्रम जारी करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत को जानकारी भेजी है।

जारी कार्यक्रम के अनुसार 27 जुलाई से 18 अगस्त 2026 तक शहर के 74 वार्डों में निर्धारित तिथियों पर आधार शिविर लगाए जाएंगे। प्रत्येक शिविर में संबंधित वार्ड के आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों का आधार पंजीयन किया जाएगा।

शिविरों के लिए प्रत्येक वार्ड की तिथि, स्थान तथा संबंधित ऑपरेटरों की ड्यूटी निर्धारित की गई है, ताकि आधार पंजीयन कार्य सुचारु रूप से संपन्न हो सके। परियोजना अधिकारी ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं पर्यवेक्षकों को शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा अधिक से अधिक बच्चों का आधार कार्ड बनवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

महिला एवं बाल विकास विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं स्थान पर अपने 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ लेकर पहुंचें, ताकि समय पर आधार कार्ड बन सके और भविष्य में शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

परियोजना अधिकारी द्वारा जारी इस कार्यक्रम की प्रति जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित संबंधित अधिकारियों को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रेषित की गई है।*

इसे भी पढ़िए -   एक पेड़ मां के नाम: छत्तीसगढ़ में दो वर्षों में 7.5 करोड़ से अधिक पौधों का रोपण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *