एक पेड़ मां के नाम: छत्तीसगढ़ में दो वर्षों में 7.5 करोड़ से अधिक पौधों का रोपण

जगदलपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़वासियों को शुभकामनाएं देते हुए वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के लिए चलाए जा रहे “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का संदेश दिया है।

अभियान के तहत छत्तीसगढ़ में पिछले दो वर्षों में 7.5 करोड़ से अधिक पौधों का रोपण किया गया है। अभियान का उद्देश्य पौधरोपण को जनभागीदारी से जोड़ते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है।

मंत्री केदार कश्यप ने संदेश में कहा कि मां के सम्मान में लगाया गया हर पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन, छाया और समृद्धि का संदेश है। पौधरोपण के साथ इन पौधों की देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी भी समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक लोगों से पौधरोपण करने और लगाए गए पौधों को संरक्षित करने की अपील की गई है।

BMN – Bastar Mati News

Ashish Shrivastav founder & Editor in Chief

बस्तर | छत्तीसगढ़

इसे भी पढ़िए -   छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा का बस्तर आगमन, अधिकारियों ने किया स्वागत

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *