भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व विधायक किरण सिंह देव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना हेतु भाजयुमो ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

भाजपा कार्यालय में हनुमान चालीसा पाठ का भाजपा युवा मोर्चा ने आयोजन

भगवान से किरण सिंह देव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए भाजपा युवा मोर्चा ने की प्रार्थना

जगदलपुर, 30 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव के सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं दीर्घायु की कामना को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो), जिला बस्तर द्वारा गुरुवार को भाजपा कार्यालय, जगदलपुर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा एवं भाजयुमो के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ कर भगवान श्री हनुमान से किरण सिंह देव के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं जल्द से जल्द पुनः जनसेवा में सक्रिय होने की मंगलकामना की।

इस अवसर पर भाजपा बस्तर जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे ने कहा कि किरण सिंह देव का नेतृत्व संगठन और कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहा है। उन्होंने कहा कि समस्त भाजपा एवं भाजयुमो परिवार ईश्वर से उनके शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करता है। सभी कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि वे जल्द ही पूर्णतः स्वस्थ होकर पुनः संगठन और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

भाजयुमो पदाधिकारियों ने कहा कि किरण सिंह देव के नेतृत्व में संगठन लगातार मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना को लेकर पूरे जिले के कार्यकर्ताओं में विशेष भावनात्मक जुड़ाव देखने को मिल रहा है। इसी भावना के साथ भगवान श्री हनुमान से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की प्रार्थना की गई।

इसे भी पढ़िए -   जगदलपुर में कारोबारियों के लिए जरूरी खबर: ट्रेड लाइसेंस अनिवार्य, बिना लाइसेंस व्यवसाय पर हो सकती है कार्रवाई

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे, पूर्वी मंडल महामंत्री संतोष वाजपेयी, महिला मोर्चा पश्चिम मंडल अध्यक्ष माधवी मंडल, राजपाल कसेर, विनय राजू, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बस्तर के उपाध्यक्ष आनंद झा, आलेख तिवारी, विकास पात्रो, भरत ठाकुर, मंत्री मयंक दीवान, अनुष्का साहू, सोम प्रकाश जोशी, जशवंत जोशी, कृष्णा निषाद, नूपुर समदार, तेजस्वी घोष, प्राचीन तिवारी, दीपक पांडे, अनिमेष चौहान, रमेश नायडू, नरेंद्र पांडे, शुभम बघेल, राज पांडे, विक्रांत नाग, गौरव ठाकुर, उत्तम साहू, रौशन सेठिया, आर्यन सिंह, विकास सिकदार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *