
रायपुर, 16 जुलाई। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज चौथा दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। सदन की कार्यवाही के दौरान कई अहम विधेयकों और मुद्दों पर चर्चा होगी। प्रश्नकाल में मंत्री , और विभिन्न विभागों से जुड़े प्रश्नों के उत्तर देंगे।
मुख्यमंत्री के साथ मंत्री और सदन के पटल पर विभिन्न पत्र और प्रतिवेदन रखेंगे।आज सदन में राज्य सरकार के महत्वपूर्ण छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक को पारित किए जाने की संभावना है। इसके अलावा उद्योग मंत्री द्वारा औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन संशोधन अधिनियम भी प्रस्तुत किया जाएगा।
विधानसभा में आज कुल 63 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लगाए गए हैं, जबकि 8 विधायक अपनी याचिकाएं सदन के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। वहीं गृहमंत्री अग्निशमन एवं आपातकालीन (सेवा) संशोधन विधेयक को पारित कराने के लिए सदन में पेश करेंगे।
विधायक सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार को घेरेंगे, जिसका जवाब खाद्य मंत्री दयालदास बघेल देंगे।
इसके अलावा, राज्य में बढ़ते प्लास्टिक उपयोग पर रोक लगाने के लिए वरिष्ठ विधायक अशासकीय संकल्प प्रस्तुत करेंगे। वहीं विधायक सुशांत शुक्ला छत्तीसगढ़ में एक समर्पित खेल विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग को लेकर भी अशासकीय संकल्प सदन में रखेंगे।






