बिलासपुर में रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर का शव घर में मिला, पुलिस जांच में जुटी

बिलासपुर, 16 जुलाई। बिलासपुर शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित चटर्जी गली में रहने वाले पुलिस विभाग के सेवानिवृत्त निरीक्षक का शव उनके निवास पर मिलने से क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, सेवानिवृत्त निरीक्षक सीताराम गुप्ता मंगलवार शाम अपने घर पर मौजूद थे। इसी दौरान वे अपने कमरे में चले गए। कुछ समय बाद जब परिजन उनके कमरे की ओर पहुंचे तो उन्हें अचेत अवस्था में पाया गया। इसके बाद परिजनों ने तत्काल आसपास के लोगों और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही सरकंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए पंचनामा तैयार किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। देर रात तक पुलिस और फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल से जुड़े तथ्यों की जांच की जाती रही।

सरकंडा थाना प्रभारी ने बताया कि सीताराम गुप्ता पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त निरीक्षक थे। प्रारंभिक जांच में घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

पुलिस परिजनों और परिचितों से पूछताछ कर मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

इसे भी पढ़िए -   उत्कल समाज, बस्तर संभाग के पदाधिकारियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से की मुलाकात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *