गोंचा पर्व पर 16 जुलाई को बस्तर जिले में स्थानीय अवकाश घोषित

जगदलपुर। बस्तर अंचल के प्रसिद्ध रथयात्रा एवं गोंचा पर्व के अवसर पर जिला प्रशासन ने गुरुवार, 16 जुलाई 2026 को संपूर्ण बस्तर जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया है। कलेक्टर द्वारा कैलेंडर वर्ष 2026 के अंतर्गत यह आदेश जारी किया गया।

जारी आदेश के अनुसार, गोंचा पर्व के अवसर पर जिले के सभी शासकीय कार्यालयों एवं संस्थानों में स्थानीय अवकाश रहेगा। हालांकि, कोषालय एवं उप-कोषालय कार्यालय सामान्य कार्यदिवसों की तरह खुले रहेंगे और वहां नियमित कार्य संपादित किए जाएंगे।गौरतलब है कि बस्तर का पारंपरिक गोंचा पर्व और रथयात्रा स्थानीय संस्कृति एवं आस्था का प्रमुख उत्सव है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं नागरिक शामिल होते हैं।

इसे भी पढ़िए -   सेवा जिसका संस्कार, लंगर जिसकी पहचान… बस्तर की आपदा में सिख समाज भला कैसे रहता पीछे!

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *