मारडूम में गौवंश हत्या का मामला, 16 संदिग्ध आरोपी हिरासत में,गौवंश हत्या से सनातन समाज की आस्था को पहुंची ठेस, पुलिस की त्वरित कार्रवाई सराहनीय : सोमारु कश्यप

जगदलपुर। बस्तर जिले के मारडूम थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत आंजर के तुलसीपारा में गौमांस के लिए गौवंश की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने के बाद मारडूम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में 16 संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया है।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान गौमांस प्राप्त करने के उद्देश्य से गौवंश की हत्या किए जाने की जानकारी सामने आई है। मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 325 एवं 3(5) तथा छत्तीसगढ़ कृषि पशुपालन संरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4, 5 एवं 10 के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया।

इस मामले को लेकर सोमारु कश्यप ने कहा कि गौवंश हत्या की घटना से सनातन समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि मारडूम पुलिस द्वारा मामले में त्वरित कार्रवाई कर गंभीरता का परिचय दिया गया है, जो सराहनीय है।

वहीं गौ सेवक मुन्ना कोरी ने कहा कि बड़ाजी और नानगुर क्षेत्र में भी पूर्व में गौवंश हत्या के मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जगदलपुर शहर में भी गौमांस की बिक्री के आरोप में कार्रवाई के मामले सामने आए हैं। उन्होंने गौवंश संरक्षण से जुड़े मामलों में पुलिस से सख्त एवं त्वरित कार्रवाई की मांग की।

इस दौरान मुन्ना कोरी सोमारु कश्यप, पीलूराम कश्यप, मनकु कटामी, बसंत मंडावी, मुडाराम कश्यप, रामसिंह कश्यप, इन्द्र टेमरे, रवि नेताम एवं संजय मौर्य सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़िए -   बस्तर संभाग में पहली बार आयोजित हुई गौ सेवा संकल्प कांवड़ यात्रा, 5100 रोटी और 51 किलो गुड़ गौ माता को अर्पित

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *