BMN ब्रेकिंग: वृंदावन क्षेत्र में बिजली पोल में लगी आग, एहतियातन आसपास की बिजली आपूर्ति बंद

जगदलपुर। शहर के वृंदावन क्षेत्र में के सामने स्थित बिजली पोल में आग लगने की घटना के बाद एहतियातन आसपास के इलाके की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। क्षेत्र में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बिजली विभाग द्वारा विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से रोक दी गई है।फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन एवं संबंधित विभाग की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

🎥 घटना का वीडियो देखें।

इसे भी पढ़िए -   स्व. सिद्धार्थ मिश्रा की स्मृति में डीएफए ट्रॉफी लीग कप नॉकआउट फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *