राहत शिविर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा वीरांगना ने वितरित किया सूखा राशन, कपड़े एवं कंबल
जगदलपुर। जगदलपुर में भारी बारिश एवं बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए विभिन्न सामाजिक संगठन लगातार सेवा कार्यों में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा वीरांगना की ओर से भगत सिंह स्कूल स्थित राहत शिविर में बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच सूखा राशन, कपड़े एवं कंबल वितरित किए गए।…










