खमारगांव, सिवनागुड़ा, उपनपाल और बोदामुंडा में बूथ स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, मतदाता सूची की पारदर्शिता और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था सुनिश्चित करने पर दिया जोर
जगदलपुर। लोकतंत्र की मजबूती, मतदाता अधिकारों की सुरक्षा और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता के उद्देश्य से कांग्रेस द्वारा संचालित वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत नगरनार ब्लॉक के चार गांवों में बूथ स्तरीय जनचौपाल का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेश एवं बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ग्राम खमारगांव, सिवनागुड़ा, उपनपाल एवं बोदामुंडा में आयोजित इन जनचौपालों में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के साथ संवाद किया।

जनचौपाल के दौरान लोकतंत्र की मजबूती, मतदाता सूची की विश्वसनीयता, चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता तथा प्रत्येक नागरिक के संवैधानिक मतदान अधिकारों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कांग्रेस पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को बताया कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत जनता का वोट है। मतदाता सूची में अनियमितता, पात्र मतदाताओं के नाम हटाए जाने तथा फर्जी एवं दोहरे नामों की प्रविष्टियों जैसी समस्याएं चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता को प्रभावित कर सकती हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपने और परिवार के सभी सदस्यों के नाम मतदाता सूची में जांचने तथा किसी भी प्रकार की गड़बड़ी सामने आने पर संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी देने की अपील की।

वोट की स्वतंत्रता और निष्पक्षता पर सवाल लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय : सुशील मौर्य
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने ग्राम बोदामुंडा में आयोजित जनचौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत जनता का वोट है। यदि इसी वोट की स्वतंत्रता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता पर सवाल खड़े होने लगें तो यह पूरी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

उन्होंने कहा कि मतदान का अधिकार केवल कागजी अधिकार नहीं, बल्कि आम नागरिक की आवाज, सम्मान और राजनीतिक भागीदारी का सबसे सशक्त माध्यम है। गरीब, किसान, मजदूर, आदिवासी, युवा और महिलाएं अपने मताधिकार के माध्यम से सरकार चुनने का अधिकार रखते हैं। इस अधिकार को कमजोर करने का कोई भी प्रयास लोकतंत्र की मूल भावना के खिलाफ है।
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के वोट की ताकत से किसी भी कीमत पर समझौता स्वीकार नहीं करेगी। मतदाता सूची में पारदर्शिता होनी चाहिए, प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम सुरक्षित रहना चाहिए और चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष एवं विश्वसनीय होनी चाहिए। वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाकर मतदाताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
वोट की रक्षा होगी, तभी लोकतंत्र सुरक्षित रहेगा : संतोष सेठिया
नगरनार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संतोष सेठिया एवं बूथ प्रभारी सुकलधर ने कहा कि वोट की रक्षा होगी, तभी लोकतंत्र सुरक्षित रहेगा। इसी उद्देश्य से कांग्रेस पार्टी गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर लोगों को जागरूक कर रही है। उन्होंने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक को बिना किसी भेदभाव के अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने का समान अधिकार प्राप्त है।
वोट केवल सरकार चुनने का माध्यम नहीं, बल्कि जनता की आवाज और उसके अधिकारों की पहचान है। चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करना आवश्यक है। कांग्रेस पार्टी मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए जनता के साथ मिलकर अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।
मतदाता सूची की शुद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित करना जरूरी : जलंधर नाग
ग्राम उपनपाल के बूथ प्रभारी जलंधर नाग ने जनचौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान लोकतंत्र और संविधान की रक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण अभियान है। मतदाता सूचियों में गड़बड़ी, फर्जी प्रविष्टियां, दोहरे पंजीकरण और पात्र मतदाताओं के नाम हटाए जाने जैसे विषयों पर जनता को जागरूक करना समय की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि यदि किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से गायब हो जाता है तो वह अपने महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित हो सकता है। चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखना निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी है। मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित होनी चाहिए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता इस अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करेंगे और लोकतंत्र की रक्षा की आवाज जन-जन तक पहुंचाएंगे।
चार गांवों में पहुंचा मतदाता जागरूकता का संदेश
नगरनार ब्लॉक के ग्राम खमारगांव, सिवनागुड़ा, उपनपाल एवं बोदामुंडा में आयोजित जनचौपालों के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के बीच मतदाता जागरूकता का संदेश पहुंचाया। साथ ही लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा, मतदाता सूची में पारदर्शिता और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक सहभागिता का आह्वान किया।
इस दौरान महामंत्री अभिषेक नायडू, प्रशांत जैन, विजेन्द्र ठाकुर, बूथ अध्यक्ष शंकर नाग, मंडल उपाध्यक्ष लेखन गोयल, मुकुंद नेताम, दयाराम कश्यप, राजेंद्र नाग, सेक्टर अध्यक्ष श्याम सुंदर नाग, प्रभु दास, बूथ अध्यक्ष संजय कुमार नाग, सोनू नाग, विमला, रायमती, संजय, रविंद्र नाग, पाकलू, एमानुएल कश्यप, कम्लोचंद नाग, जगदर बघेल, प्रभदास, रामसिंह नाग, नानीराम नाग, ईश्वर नाग, वीरेन्द्र दास, सुरजनाग, अब्राहम कश्यप, बीमसर कश्यप, चरण नाग, चम्पा, पार्वती सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।






