जगदलपुर। आपदा की इस घड़ी में सामाजिक सरोकार और मानवता की मिसाल पेश करते हुए बस्तर ज़िला दवा विक्रेता संघ आगे आया है। संघ के सभी पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ साथियों ने सामूहिक रूप से ज़िलाधीश महोदय श्री आकाश छिकारा सर साहब से शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान दवा विक्रेता संघ ने बाढ़ पीड़ितों की मदद और राहत कार्यों के लिए ₹51,474 इक्यावन हज़ार चार सौ चौहत्तर रुपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु ज़िलाधीश महोदय को सौंपा।
ज़िलाधीश श्री आकाश छिकारा ने संघ के इस संवेदनशील और सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की और आपदा के समय समाज के हर वर्ग से इसी तरह एकजुट होकर मदद करने की अपील की।
इस अवसर पर बस्तर ज़िला दवा विक्रेता संघ के प्रमुख पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य और वरिष्ठ साथी विशेष रूप से उपस्थित रहे। संघ के सदस्यों ने कहा कि विपदा की इस घड़ी में वे हमेशा प्रशासन और आम जनता के साथ खड़े हैं और भविष्य में भी हर संभव सहायता के लिए तत्पर रहेंगे।आप सभी सहयोगकर्ता का बहुत बहुत आभार.






