बस्तर सांसद महेश कश्यप ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात,बस्तर संभाग के केंद्रीय विद्यालयों में स्थायी भवन,स्मार्ट क्लास व रिक्त पदों की पूर्ति की मांग रखी

जगदलपुर : देश की राजधानी नई दिल्ली में बस्तर लोकसभा सांसद महेश कश्यप बस्तर की मूलभूत सुविधाओ,आवश्यकताओ को लेकर लगातार केंद्रीय मंत्रियो से मुलाक़ात कर रहे l आज नई दिल्ली में बस्तर सांसद ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से शिष्टाचार भेंट कर बस्तर लोकसभा क्षेत्र के केंद्रीय विद्यालयों की आधारभूत अधोसंरचना को सुदृढ़ करने, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के रिक्त पदों की शीघ्र पूर्ति तथा शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार के संबंध में वर्तमान स्तिथि औऱ आवश्यकताओ को प्रत्यक्ष रूप से अवगत कराया तथा इस सम्बन्ध में पत्र भी सौंपा।

सांसद महेश कश्यप ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री को अवगत कराया कि जगदलपुर,कोंडागांव,नारायणपुर, दंतेवाड़ा,बीजापुर एवं सुकमा में संचालित केंद्रीय विद्यालय जनजातीय एवं दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन विद्यालयों में स्थायी भवन,पर्याप्त कक्षाएं,विज्ञान एवं कंप्यूटर प्रयोगशालाएं,पुस्तकालय,खेल सुविधाएं तथा अन्य आवश्यक आधारभूत संसाधनों का विस्तार समय की आवश्यकता है। साथ ही शिक्षकों एवं कर्मचारियों के रिक्त पदों को शीघ्र भरना भी अत्यंत आवश्यक है।

सांसद कश्यप ने मांग की कि बस्तर क्षेत्र के सभी केंद्रीय विद्यालयों का विशेष निरीक्षण कर उनकी आवश्यकताओं का आकलन कराया जाए तथा स्थायी भवनों के निर्माण,अतिरिक्त कक्षाओं,आधुनिक प्रयोगशालाओं,डिजिटल स्मार्ट कक्षाओं,पुस्तकालय,खेल अधोसंरचना एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के विकास के लिए आवश्यक वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की जाए।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने सांसद महेश कश्यप की बातों को गंभीरता से सुना और बस्तर के विद्यार्थियों के हित में प्रस्तुत मांगों पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया।सांसद महेश कश्यप ने कहा कि बस्तर के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है तथा इसके लिए वे निरंतर केंद्र सरकार के समक्ष क्षेत्र की आवश्यकताओं को प्रभावी ढंग से रख रहे हैं।

इसे भी पढ़िए -   हौसले की उड़ान: हाथों से दिव्यांग राखी ने पैरों से लिखी सफलता की कहानी, 10वीं में 73.6% अंक हासिल

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *