कुरुषपाल में बाढ़ प्रभावित 101 परिवारों को राहत, रोजवीन दास व मार थोमा सीरियन चर्च ने वितरित किया 11 क्विंटल से अधिक सूखा राशन

कुरुषपाल गांव में मार थोमा सीरियन चर्च के सदस्यों एवं रोजवीन दास, अध्यक्ष बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग, शिक्षिका रूपांजना सेत और रमा नायडू के सहयोग से जरूरतमंदों तक पहुंचाई गई राहत सामग्री

बस्तर। जिले के कुरुषपाल गांव में हाल ही में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए राहत सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान गांव के 101 सबसे जरूरतमंद परिवारों को चावल, गेहूं का आटा एवं दाल सहित कुल 11 क्विंटल से अधिक सूखा राशन वितरित किया गया।

इस राहत कार्य में मार थोमा सीरियन चर्च के सदस्यों एवं रोजवीन दास, अध्यक्ष, बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) ने सक्रिय सहभागिता निभाई। वहीं गांव की शिक्षिका रूपांजना सेत एवं रमा नायडू ने भी वितरण कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग प्रदान किया।

सभी के सामूहिक प्रयासों से राहत सामग्री का सुव्यवस्थित तरीके से वितरण सुनिश्चित किया गया, ताकि बाढ़ से प्रभावित प्रत्येक जरूरतमंद परिवार तक सहायता पहुंच सके।

इस मानवीय पहल का उद्देश्य बाढ़ प्रभावित परिवारों को कठिन परिस्थितियों में राहत प्रदान करना तथा उनके साथ सहयोग और संवेदनशीलता का परिचय देना रहा।

इसे भी पढ़िए -   माँ दंतेश्वरी एयरपोर्ट में संविदा भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ी, पात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी; 1 अगस्त को होगा साक्षात्कार

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *