संत अच्युतानंद जी महाराज का प्रथम बस्तर आगमन, गौ सम्मान आह्वान अभियान की जिला स्तरीय बैठक संपन्न

17 दिसंबर को रायपुर में आयोजित होने वाले तृतीय चरण के एकत्रीकरण की तैयारियों पर हुई चर्चा, बस्तर से अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का लिया गया संकल्प

जगदलपुर। संत अच्युतानंद जी महाराज के प्रथम बस्तर आगमन के पावन अवसर पर गौ सम्मान आह्वान अभियान की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में बस्तर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से अभियान से जुड़े सदस्यों एवं गौसेवकों ने सहभागिता की।

बैठक में संत अच्युतानंद जी महाराज की उपस्थिति में गौ सम्मान आह्वान अभियान की आगामी कार्ययोजना एवं रणनीति को लेकर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान अभियान के आगामी चरणों की तैयारियों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा हुई।

बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 17 दिसंबर को रायपुर में आयोजित होने वाले तृतीय चरण के एकत्रीकरण को सफल बनाना रहा। इसके लिए बस्तर जिले से अधिकाधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने, संगठन का विस्तार करने तथा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के विभिन्न पहलुओं पर सदस्यों ने अपने विचार रखे।

इस अवसर पर संत अच्युतानंद जी महाराज ने उपस्थित सदस्यों एवं गौसेवकों का मार्गदर्शन करते हुए गौमाता की रक्षा, सुरक्षा, संरक्षण एवं सम्मान के उद्देश्य से संचालित इस अभियान में एकजुट होकर कार्य करने का संदेश दिया।

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने गौ सम्मान आह्वान अभियान को आगे बढ़ाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सामूहिक रूप से संकल्प व्यक्त किया।

इसे भी पढ़िए -   नवरात्रि में माँ दंतेश्वरी मंदिर के दर्शन के लिए निःशुल्क बस सेवा, रोटरी क्लब ने की पहल

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *