इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल को पूर्व विधायक रेखचंद जैन का समर्थन, मुख्यमंत्री को पत्र लिख स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग

जगदलपुर, 06 अगस्त। शासकीय मेडिकल कॉलेज, जगदलपुर (मेकाज) के MBBS इंटर्न डॉक्टरों की स्टाइपेंड वृद्धि की मांग को लेकर जारी हड़ताल को पूर्व विधायक जगदलपुर एवं पूर्व संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने अपना समर्थन दिया है। उन्होंने अपने समर्थकों एवं सहयोगियों के साथ धरना स्थल पहुंचकर इंटर्न डॉक्टरों से मुलाकात की और उनकी मांगों को न्यायोचित बताया।

धरने के दौरान रेखचंद जैन ने कहा कि प्रदेश के इंटर्न डॉक्टर स्वास्थ्य सेवाओं की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। वे अस्पतालों में लगातार मरीजों की सेवा करते हैं, लेकिन उनकी मेहनत और जिम्मेदारियों के अनुरूप उन्हें पर्याप्त स्टाइपेंड नहीं मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और भूपेश बघेल के कार्यकाल में निर्धारित स्टाइपेंड में वर्तमान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कार्यकाल में अब तक कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। बढ़ती महंगाई और इंटर्न डॉक्टरों की जिम्मेदारियों को देखते हुए यह स्थिति उचित नहीं है। उन्होंने इसे इंटर्न डॉक्टरों के साथ अन्याय बताते हुए कहा कि राज्य सरकार को उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि डॉक्टरों की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेते हुए उनका समाधान किया जाए, ताकि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित न हों।

धरना स्थल पर रेखचंद जैन के साथ हेमू उपाध्याय, विजय सिंह, कुलदीप भदौरिया, निर्मल लोढ़ा, जावेद खान, जालंधर नाग सहित अन्य समर्थक भी मौजूद रहे। सभी ने इंटर्न डॉक्टरों के आंदोलन का समर्थन करते हुए उनकी मांगों को जल्द पूरा किए जाने की मांग की।

इसे भी पढ़िए -   उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा आज शाम पहुंचेंगे जगदलपुर, सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *